{"_id":"684dd3ef5b0b1f8bca06c87c","slug":"roadways-buses-will-now-reach-villages-mathura-news-c-369-1-mt11008-131072-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रोडवेज की बसें अब गांवों तक पहुंचेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रोडवेज की बसें अब गांवों तक पहुंचेंगी
विज्ञापन
मथुरा। रोडवेज की बसें अब गांवों तक भी पहुंचेंगी। इससे ग्रामीणों का सफर पहले से कुछ आसान हो सकेगा। सरकार प्रत्येक गांव तक रोडवेज बस सेवा शुरू करेगी। इसके लिए मथुरा परिवहन परिक्षेत्र में शासन की ओर से 15 बसें मांगी गई हैं। इन बसों के चालक और परिचालक रात को संबंधित गांवों में ही विश्राम करेंगे। सुबह यहां से गंतव्य के लिए रवाना होंगी।
जिले में 50 से अधिक ऐसे गांव हैं जहां के लोगों को रोडवेज बस में यात्रा करने के लिए अपने-अपने गांव से कई दूर किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य मार्ग तक आना होता है। बसों की सुविधा न होने के कारण गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में यात्रियों के लिए ही बसें बढ़ाने की योजना बनाई गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा बेहतर होगी। ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता पर लिया गया है। जहां ऐतिहासिक धार्मिक स्थल हैं। इससे पर्यटन भी बढ़ सकता है।
नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि शासन से 15 बसें इन गांवों के रूटों पर संचालित करने के लिए सूची भेजी गई है। बसें मिलते ही इन्हें गांवों के रूटों पर शुरू कराया जाएगा। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सरकार की योजना के मुताबिक गांवों में लोगों लिए बस सुबह और शाम को रोडवेज सेवा देने के लिए प्रयास हैं। इसके लिए जल्द व्यवस्था की जाएगी।