फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roadways buses started passing under the flyover in Chhata

Mathura News: छाता में फ्लाईओवर के नीचे से निकलने लगीं रोडवेज की बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses started passing under the flyover in Chhata
मथुरा। छाता में रोडवेज बसों को रुकवाते कर्मचारी। - फोटो : mathura
मथुरा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंधक (आगरा मंडल) के निर्देश पर अब रोडवेज की बसें छाता स्थित फ्लाईओवर के नीचे से निकलने लगी हैं। इसके लिए राजमार्ग पर कोसीकलां व बरसाना के सब स्टेशन इंचार्ज की ड्यूटी लगाई है। यह अधिकारी बसों को ब्रिज के नीचे से निकलवाने में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा नेे बताया कि लोगों की शिकायत थी कि छाता में फ्लाईओवर के नीचे से बसें न जाने के कारण यात्रियों को दिक्कत होती है। आदेश के बावजूद चालक परिचालक मनमानी करते थे। अब प्रबंधक के आदेशों पर कोसीकलां व बरसाना के सब स्टेशन इंचार्ज की ड्यूटी छाता में दो दिन के लिए लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार को सब स्टेशन इंचार्ज द्वारा दिल्ली-आगरा अप-डाऊन में छाता के फ्लाईओवर से गुजरने वाली लगभग तीन दर्जन से अधिक बसों को यात्रियों की सुविधा के लिए नीचे से निकलवाया गया। यह कार्रवाई पूरे दिन चली। इस दौरान गुलाब चौधरी, सुशील भारद्वाज, ठा. प्रताप सिंह, ललित गुप्ता व संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed