फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roadside potholes compound difficulties

Mathura News: सड़क किनारे गड्ढों ने बढ़ाईं मुश्किलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadside potholes compound difficulties
मथुरा। विकास कार्यों के नाम पर की जा रही सड़कों की खुदाई अब शहरवासियों के लिए मुसीबत का कारण बनती जा रही है। डैपिंयर नगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे किए गए गड्ढे कार्य पूरा होने के बाद भी नहीं भरे गए हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते खुले पड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

मछली फाटक से लेकर अहिल्याबाई होल्कर पार्क तक गैस कनेक्शन देने के लिए सड़क के दोनों ओर सड़क की खुदाई की गई थी। पाइपलाइन और कनेक्शन का कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों को भरने की औपचारिकता निभा दी गई। यहां वाहनों की आवाजाही के कारण मिट्टी धंसने लगी है और इंटरलॉकिंग टाइल्स भी जमीन में बैठ गई हैं। कई स्थानों पर गड्ढे अब भी खुले पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

जनरल स्टोर संचालक अली खान ने बताया कि एक बार की बारिश में ही भरे गए गड्ढों की मिट्टी बैठने से वह पहले से अधिक गहरे हो गए। टाइल्स धंसने से पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मछली फाटक निवासी केशव का कहना है कि रात के समय रोशनी न होने के कारण कई वाहन चालक इन गड्ढों की चपेट में आकर चोटिल हो चुके हैं। यदि समय रहते गड्ढों को सही तरीके से भरकर सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed