फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roads jammed, government parking empty, private clashes

सड़कों पर जाम, सरकारी पार्किंग खाली, प्राइवेट में मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Roads jammed, government parking empty, private clashes
गोवर्धन। होली पर गोवर्धन आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण सड़कों पर वाहनों का जाम लगा हुआ है। इन्हें व्यवस्थित करने के लिए बनी सरकारी पार्किंग खाली पड़ीं हैं, जबकि निजी पार्किंग संचालक चांदी काट रहे हैं। जिम्मेदार सरकारी एजेंसियों की लापरवाही के चलते इस बार होली पर यही स्थिति रहेगी।
विज्ञापन

गोवर्धन में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर राधाकुंड मार्ग स्थित डीएवी कॉलेज के समीप पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य कराया था। इसके अलावा सौंख मार्ग, डीग मार्ग, बरसाना मार्ग पर भी पार्किंग स्थल बनाए गए। हाल ही में सरकारी बस स्टैंड परिसर में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई गई है, लेकिन जिम्मेदार अफसरों ने इन सरकारी पार्किंग के ठेका नहीं उठाए जा रहे हैं। होली को देखते हुए अल्प समय के लिए भी इन सरकारी पार्किंग को संचालित कराया गया है।
विज्ञापन

इससे रोड पर लग रहे जाम की स्थिति में भी ये सरकारी पार्किंग स्थल शोपीस बने है। प्राइवेट पार्किंग संचालक पुलिस और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसे में चांदी काट रहे हैं। इससे राजकोष को प्रतिमाह लाखों रुपये के सरकारी राजस्व की हानि पहुंच रही है, बल्कि भक्तों को परेशानी का सामना करना भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर चल रही प्राइवेट पार्किंग
एकता के सामने, सौंख अड्डा के समीप, पुरानी अनाज मंडी, राधाकुंड छटीकरा मार्ग सहित एक दर्जन से अधिक अवैध रूप से पार्किंग संचालित की जा रही हैं। इन अवैध संचालित पार्किंगों में न तो टॉयलेट की व्यवस्था है और न ही आग बुझाने के उपकरण हैं।
पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर पंचायत की होती है। पुलिस प्रशासन को व्यवस्थाएं संचालित करानी होती हैं। विकास प्राधिकरण मुड़िया मेला के दौरान पार्किंग व्यवस्था करता है।

- राजेश कुमार, सचिव विकास प्राधिकरण मथुरा-वृंदावन।
सरकारी पार्किंग स्थल अभी नगर पंचायत के हैंडओवर नहीं किए गए हैं। अवैध पार्किंग स्थल बंद कराने के लिए कई बार नोटिस दिए गए। पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- आलोक वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed