{"_id":"5eedffe78ebc3e42f66d77e3","slug":"road-accident-on-express-way-mathura-news-agr446927169","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन मरे
विज्ञापन
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में शनिवार तड़के सुबह एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से कार टकरा गई। कार में सवार एक महिला तथा कार चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार का परिचालक गंभीर रूप से घायल है। कार आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
शनिवार सुबह करीब चार बजे आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही कार टोयोटा इटियोस यमुनापार क्षेत्र में करीब 107 माइल स्टोन पर एक्सप्रेस-वे पर खड़ेे ट्रक से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में थाना जमुनापार पुलिस तथा एक्सप्रेस-वे सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए।
कार के टकराने से कार में सवार सुमेर चंद्र (42) पुत्र वीर सिंह, पत्नी जयश्री (40) निवासी गांव शाहजहांपुर थाना सरसावा सहारनपुर, कार चालक अमित कुमार (36) पुत्र राकेश निवासी दादरी यमुनानगर हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक के साथ मौजूद संजीव पाल पुत्र दर्जा राम निवासी दादरी यमुनानगर हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष जमुनापार एमसी चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने घायल परिचालक से मिली जानकारी के आधार पर मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया है।
पत्नी को लेकर आ रहा था सुमेर चंद्र
सुमेर चंद्र अपनी पत्नी जयश्री को रायपुर छत्तीसगढ़ से लेकर यमुनानगर हरियाणा जा रहा था। इसी उद्देश्य से उसने भाड़े पर कार ली थी। बताया जाता है कि सुमेर चंद्र को वहां पर किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होना था।
झपकी बनी हादसे का कारण
दरअसल एक्सप्रेस-वे पर जिस गति से वाहन चलते हैं। उस पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो जाता है। वह भी उस समय जब चालक को झपकी आ जाए। इस हादसे में भी यही हुआ। गंभीर रूप से घायल परिचालक संजीव पाल ने बताया कि उसे हादसे के बारे में कुछ पता नहीं है। पुलिस के अनुसार उस समय चालक को झपकी आ गई होगी।