फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RO water in 50 paise only

50 पैसे में अब आरओ वाटर

Sat, 19 Dec 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 19 Dec 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
RO water in 50 paise only
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में अब 50 पैसे प्रति लीटर की दर से आरओ का पानी मिलेगा। शहर में तीन स्थानों पर लगाए गए आरओ प्लांट का शनिवार को पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


उद्घाटन के बाद पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका परिषद ने एक प्लांट विकास बाजार में लगाया है। यहां एटीएम की तरह 50 पैसे प्रति लीटर दर पर आरओ का पानी मिलेगा। इस प्लांट के लिए 13.75 लाख की लागत आई है। दूसरा प्लांट श्रीकृष्ण जन्मस्थान द्वितीय गेट के समीप गलतेश्वर मंदिर के निकट स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


इस पर 9.90 लाख की लागत आई है। इसके अलावा डीग गेट स्थित आजाद मार्केट में 9.90 लाख की लागत से आरओ प्लांट स्थापित किया है। यहां भी 50 पैसे प्रति लीटर पर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में मुख्य रूप से पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, सभासद उमेश शर्मा, सभासद दिव्याशी सक्सेना, सभासद नाजरा मलिक, सभासद इकबाल कुरैशी, सभासद चिरायु प्रधान, एसपी सुरक्षा हृदेश कुमार, सीओ ब्रजेश गौतम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed