{"_id":"6a398a15551546793c0834a2","slug":"ro-plants-e-rickshaw-charging-stations-operated-electricity-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103208-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चोरी की बिजली से चलाए जा रहे आरओ प्लांट और ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चोरी की बिजली से चलाए जा रहे आरओ प्लांट और ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन
विज्ञापन
वृंदावन। विद्युत निगम की टीम ने सोमवार सुबह खादर क्षेत्र की मोहिनी नगर और रोहिणी नगर कॉलोनियों में औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेड टीम ने तीन अलग-अलग स्थानों पर मीटर बाईपास कर की जा रही बिजली चोरी पकड़ी।
चेकिंग के दौरान टीम को स्थानीय निवासियों के विरोध का भी सामना करना पड़ा लेकिन विरोध को दरकिनार करते हुए टीम ने जांच जारी रखी। रेड टीम ने ब्रह्मदेव शर्मा के परिसर पर छापा मारा, तो वहां अवैध रूप से चलाया जा रहा एक आरओ वाटर प्लांट पकड़ा गया। तकनीकी टीम ने जब यहां लोड की जांच की, तो वह 3062 वाट पाया गया। इसके बाद टीम ने महिपाल नामक व्यक्ति के घर पर बिजली चोरी पकड़ी, जहां 2044 वाट का अवैध लोड चल रहा था।
वहीं एक अन्य बाड़े में कृष्णा शर्मा द्वारा मीटर बाईपास करके अवैध रूप से बैटरी रिक्शा (ई-रिक्शा) चार्जिंग स्टेशन संचालित किया जा रहा था। यहां तकनीकी टीम को 2110 वाट का लोड मिला। टीम में एसडीओ सत्येंद्र कुमार, एई टेक्निकल संदीप वाष्र्णेय, जेई पवन सौनी, आदित्य चटर्जी, विपिन बघेल, अशोक यादव और अनूप गौड़ शामिल रहे। एई टेक्निकल संदीप वाष्र्णेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।