फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rld leader say alliance with sp will not be beneficiary

बिखरी सपा से दोस्ती दुश्मनी से भी घातक होगी

Thu, 29 Dec 2016 11:07 PM IST
पुनीत शर्मा
पुनीत शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
rld leader say alliance with sp will not be beneficiary
अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की सियासत को नया रंग देने के लिए महागठबंधन की बात करने वाले रालोद मुखिया अजित सिंह दाऊ बाबा की धरती पर सपा से रूठे-रूठे नजर आए। बोले, बिखरी सपा से दोस्ती दुश्मनी से भी घातक हो सकती है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सपा के सफाये की नींव उनके घर से ही रखी जा रही है। हां अगर कांग्रेस चाहे तो हमारे साथ आ सकती है।
विज्ञापन


गुरुवार को मथुरा के बलदेव में किसान अधिकार रैली को संबोधित करने के बाद अमर उजाला से बातचीत में रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने कहा कि हम तो सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता से दूर करने के लिए एक साझा प्रयास कर रहे थे। कई दल हमारे साथ भी आए। लेकिन मौजूदा समय में जो सपा के हालात हैं उन्हें देखकर तो दूर रहना ही उचित होगा। आप देख रहे हैं क्या स्थिति है। मुलायम सिंह कुछ कह रहे हैं। शिवपाल कुछ बोल देते हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अलग-थलग पड़ गए हैं। ऐसे में जनता भी मुंह मोड़ लेगी। 
विज्ञापन


रालोद मुखिया ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले कहा था कि वो यूपी में महागठबंधन में सहयोग करेंगे। अब समझ नहीं आता कि नोटबंदी के मुद्दे पर जब सारे दल केंद्र सरकार के विरोध में हैं तो वो समर्थन की लाइन में कैसे खड़े हो गए। हालांकि अभी उन्होंने इंकार भी नहीं किया है। अगर वो हमारा साथ देंगे तो ठीक है नहीं तो कोई बात नहीं। जनतादल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन से कई पार्टियां जुड़ रही हैं। इसका लाभ आने वाले चुनावों में मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर अजित सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन कांग्रेस की मजबूरी होगी। अगर वो चाहें तो हमारे साथ आ सकते हैं लेकिन हमारी तरफ से कोई पहल अब नहीं की जाएगी। क्योंकि हमारे साथ आने से कांग्रेस को ही फायदा हो सकता है। अजित सिंह ने कहा कि पार्टी जल्द ही अपनी सभी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान करने जा रही है। चयन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed