फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rld Chief jayant chaudhary slams on up bjp government said on up elections

यूपी: विधानसभा चुनाव में जयंत नहीं करेंगे इन पार्टियों से गठबंधन, मथुरा में कहा- रालोद बिना नहीं बनेगी सूबे में सरकार

Wed, 11 Aug 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Aug 2021 12:07 AM IST
सार

कहा कि रालोद का सपा से गठबंधन है। भाजपा और बसपा से गठबंधन के सवाल को जयंत ने सिरे से नकार दिया। गरीब, मजदूर और किसानों पर भाजपा सरकार में अत्याचार हो रहे हैं। यूपी में अगली सरकार रालोद की बनेगी तो हर वर्ग को पूरी सुख सुविधाएं दी जाएंगी। 

विज्ञापन
rld Chief jayant chaudhary slams on up bjp government said on up elections
मथुरा में जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की मांगें न मानकर तानाशाह रवैया अख्तियार किया है। साल 2022 में उत्तर प्रदेश में बिना रालोद के सरकार नहीं बनेगी। आगरा में शहीद के परिवार को सांत्वना देने जाने से पहले वह राधापुरम स्टेट स्थित रालोद नेता योगेश नौहवार के निवास पर पहुंचे और उनका हाल जाना।

विज्ञापन

यहां पत्रकारों से रुबरू होते हुए उन्होंने कहा कि रालोद का समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन है। भाजपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठबंधन के सवाल को जयंत ने सिरे से नकार दिया। गरीब, मजदूर और किसानों पर भाजपा सरकार में अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में अगली सरकार रालोद की बनेगी तो हर वर्ग को पूरी सुख सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने की ओर इशारा किया। रालोद अध्यक्ष ने रालोद नेता योगेश नौहवार का हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। रालोद अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख, युवा रालोद जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी, कुंवर नरेंद्र सिंह, ताराचंद गोस्वामी, डॉ. अशोक अग्रवाल, रविंद्र नरवार, जयवीर सिंह, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिकरवार, जगवीर सिंह नौहवार आदि रालोद कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सैकड़ों भाजपाइयों ने ली रालोद की सदस्यता
सोमवार को गोवर्धन रोड स्थित गोपाल अस्पताल पर नि:शुल्क ओपीडी शिविर लगाया गया। इस दौरान यहां आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह ने के समक्ष सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ठा. तेजपाल सिंह का चांदी का मुकुट पहना कर व साफा बांध कर स्वागत किया गया। डॉ. पप्पू वैद्य ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा को छोड़ रालोद का दामन थामा। इस मौके पर ठा. अभयपाल सिंह, रोशन सिंह, ठा. बीरी सिंह जादौन, श्याम सुंदर फौजी, रेवती, शिवराम, मोहन लंबरदार, कल्ली पहलवान, कलुआ, पप्पू, शंकर सिंह, कैलाश, रामवीर, विजय, पपीता, दर्याव, नारायन सिंह आदि  मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा शहीद के परिवार से मिले जयंत चौधरी: कहा- 7 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो करेंगे विरोध प्रदर्शन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed