फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RLD and BJP will contest elections together after 15 years in Mathura

Loksabha Election: 15 साल बाद मथुरा में रालोद-भाजपा एक साथ लड़ेगी चुनाव, 2009 के गठबंधन में जीते थे जयंत

Sun, 03 Mar 2024 12:28 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 12:28 AM IST
सार

मथुरा में रालोद-भाजपा 15 साल बाद एक साथ चुनाव लड़ेगी। इससे पहले 2009 के गठबंधन में जयंत चौधरी जीते थे। यहां पर करीब साढ़े तीन लाख जाट मतदाता हैं। 

विज्ञापन
RLD and BJP will contest elections together after 15 years in Mathura
एनडीए में शामिल हुई राष्ट्रीय लोकदल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एनडीए में भारतीय जनता पार्टी के साथ राष्ट्रीय लोकदल का भी गठबंधन हो गया है। इसका खासा लाभ मथुरा सीट पर हेमा मालिनी को मिलेगा। मथुरा लोकसभा सीट पर साढ़े तीन लाख के करीब जाट मतदाता हैं।

विज्ञापन


15 साल बाद मथुरा में रालोद-भाजपा एक साथ फिर से चुनाव लड़ेगी। इससे पहले 2009 लोकसभा चुनाव गठबंधन के तहत लड़ा था। तब रालोद ने जयंत चौधरी को मथुरा से लांच किया था। जयंत चौधरी की जीत हुई थी। हालांकि बाद में रालोद गठबंधन से अलग हो गई थी। 
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि गठबंधन से रालोद को उसकी खोई हुई जमीन वापस मिलेगी। 19 लाख से अधिक मतदाता वाली इस सीट को साढ़े तीन लाख के करीब जाट मतदाता होने के चलते मिनी छपरौली भी कहा जाता है। 2009 में रालोद ने जयंत चौधरी को भाजपा के साथ गठबंधन में इसी सीट से लांच किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजवासियों ने उन्हें संसद में पहुंचाया था। मगर, वह भाजपा की सरकार न बनने के चलते कांग्रेस के साथ चले गए थे। 2014 में भाजपा ने मथुरा से हेमा मालिनी को लड़ाया। उन्होंने जयंत चौधरी को 3,30,743 वोट से हरा दिया था। 2019 में रालोद ने कुंवर नरेंद्र सिंह को 2019 में अपना गठबंधन प्रत्याशी घोषित किया था। 


यह पहला मौका था जब चौधरी परिवार ने जाट बाहुल्य मथुरा संसदीय क्षेत्र से किसी गैर जाट पर दांव खेला था। मगर, इस दाव में भी वह सफल नहीं हुए। भाजपा से हेमा मालिनी ने उन्हें 2,93.471 वोटों से हरा दिया था। इस बार रालोद भी हेमा मालिनी के लिए वोट मांगती नजर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed