Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rituals performed during the month of Kartik yield a hundredfold results: Riteshwar

कार्तिक मास में किए अनुष्ठान शत गुणा फल देते हैं : ऋतेश्वर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rituals performed during the month of Kartik yield a hundredfold results: Riteshwar
वृंदावन। सुनरख मार्ग स्थित आनंदम धाम में त्रिदिवसीय राधा माधव महोत्सव का धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। ऋतेश्वर महाराज ने ठाकुरजी के समक्ष पूरे विधान के साथ पूजन किया।
विज्ञापन

ऋतेश्वर महाराज ने बताया कि कार्तिक मास के अधिदेव राधाकृष्ण हैं। इसी माह में प्रभु बाल कृष्ण ने लीला की थीं। इस मास में किए गए धार्मिक अनुष्ठान शत गुणा फल प्रदान करने वाले होते हैं। पंडित आरएन द्विवेदी (राजू भैया) ने बताया है प्रथम दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्तों ने नृत्य किया। महाराज के सानिध्य में दैनिक पदयात्रा आनंदम धाम से शुरू हुई। परिक्रमा श्रीबांके बिहारी मंदिर से होकर चीरघाट, यमुना तट पर पहुंचीं। आगरा मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह और डीआईजी शैलेश पांडेय ने यमुना महारानी की आरती की। महोत्सव के दूसरे दिन संत सम्मेलन और तीसरे दिन यमुना के चीरघाट पर एक लाख आठ हज़ार दीपों का दीपदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed