फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rising gas prices are straining household budgets

Mathura News: गैस के दाम बढ़ने से बिगड़ने लगा रसोई का बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Rising gas prices are straining household budgets
मथुरा। रसोई गैस के सिलिंडर के दामों में पिछले तीन माह में 89 रुपये की बढ़ोतरी ने गृहणियों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवार की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन


महिलाओं के अनुसार पहले से ही खाद्य पदार्थों, सब्जियों, दालों और अन्य वस्तुओं के बढ़ते दामों ने घरेलू बजट पर दबाव बना रखा था, वहीं गैस की कीमतों में बढ़ोतरी ने रसोई का खर्च और बढ़ा दिया है। वहीं परिवार की आय में बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और अन्य घरेलू आवश्यकताओं के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन



सरकार को आवश्यक वस्तुओं और रसोई गैस की कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। महंगाई का सबसे अधिक असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवार पर पड़ रहा है। -भावना, चंदनवन फेस वन
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो आम परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। बढ़ती कीमतों के बीच रसोई संभालना अब किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं रह गया है। - डोली, नवनीत नगर

सब्जी, दाल और राशन पहले से महंगे हैं, अब गैस सिलिंडर भी महंगा हो गया। घर का खर्च चलाने के लिए कई जरूरी चीजों में कटौती करनी पड़ रही है। आम परिवार के लिए बड़ा झटका है। -पूनम, टाउनशिप चौराहा



घरेलू गैस के दाम बढ़ रहे हैं, जबकि आमदनी वही है। रसोई का बजट संभालना अब बहुत मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, बिजली बिल और रसोई का खर्च संभालना कठिन हो गया है। -प्रेमलता, टाउनशिप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed