फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rise in temperature in mathura

पारे की चढ़ी त्यौरी, धूप ने झुलसाई त्वचा

Wed, 13 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 13 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
rise in temperature in mathura
दोपहर तेज धूप के कारण शरीर ढंक कर बाहर निकल रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
अब गर्मी से आम लोग परेशान हो उठे हैं। पारे ने अपनी त्यौरी चढ़ा ली हैं और तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहता है। ऐसे में बाजार में सबसे ज्यादा मांग शीतल पेय की हो रही है। 
विज्ञापन


 बुधवार को सुबह से ही धूप ने लोगाें का हाल बेहाल कर दिया। गरमी के चलते लोग जरूरी कार्यों से ही घरों से बाहर निकले। सड़कों पर भी कम भीड़ रही। 
विज्ञापन


इधर महर्षि दयानंद अस्पताल में रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी गर्ग ने बताया गर्मी के कारण उल्टी, दस्त और बुखार के रोगियों की संख्या में वृद्धि हो जाती है। इस दौरान प्रतिदिन 1000 से 1200 रोगी ओपीडी में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, लस्सी की बिक्री में इजाफा हुआ है। कोल्डड्रिंक्स कारोबारी रविश चंद्र ने बताया अप्रैल में बिक्री का ग्राफ दो गुना तक पहुंच जाता है। गरमी में कई बार तो मांग बढ़ जाती है और स्टॉक नहीं होता।  


पशु पक्षी भी हुए व्याकुल
गर्मी के कारण इंसान क्या पशु पक्षी भी व्याकुल हो रहे हैं। शहर में पशुओं के लिए पीने के पानी की हौद का अभाव होने के चलते पशु इधर-उधर भटक रहे हैं। शहर में घूमते गोवंश के लिए पानी का बड़ा संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed