फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   riligious function in thakur radharaman temple

गिरिराज तलहटी की झांकी में विराजे ठाकुर राधारमण लाल

Fri, 12 Dec 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 12 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
riligious function in thakur radharaman temple
ठाकुर राधारमण मंदिर में चल रहे शीतकालीन निकुंज सेवा महोत्सव में बुधवार शाम ठाकुरजी ने गिरिराज तलहटी की झांकियों के बीच श्रद्धालुओं को दर्शन दिए।
विज्ञापन


इस दौरान संपूर्ण प्रांगण गिरिराज महाराज के जयकारों से गुंजायमान रहा। गिरिराजजी की तलहटी में ब्रजवासी गोप-ग्वालों ने भी खड़े होकर गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग निवेदित किए।

कुशल कारीगरों ने मंदिर में विशेष रूप से गिरिराज पर्वत की झांकी बनाई थी। जगद्गुरु पुरुषोत्तम गोस्वामी जी महाराज के सानिध्य में चल रहे महोत्सव में प्रतिदिन ठाकुरजी की नित नई झांकियों का भक्तों को दर्शन मिल रहा है।
विज्ञापन


मंदिर में वेदपाठी ब्राह्मणों ने हरिनाम संकीर्तन और भागवत का पाठ किया। डा. अच्युतलाल और आचार्य वेणुगोपाल गोस्वामी ने भक्तों को भागवत का रसपान कराया।

राग सेवा में तरुण दास ने श्रीगोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रह्यौ..., मैं तो गोवर्धन कूं जाऊं नाय माने मेरौ मनवा... , तुम बिन मोरी कौन खबर ले गोवर्धन गिरधारी रे...आदि भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवायत अभिनव गोस्वामी और सुवर्ण गोस्वामी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इसके बाद ठाकुर राधारमण लाल की आरती उतारी गई।

आयोजन में आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के 500वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में यह झांकी सजाई गई है। इसमें चैतन्य महाप्रभु भावरूप में ठाकुर राधारमण को हृदय में धारण कर गिरिराज पर्वत पर पधारे हैं। गोवर्धन महाराज भगवान श्रीकृष्ण के आराध्य हैं और इस पूजन के माध्यम से श्रीकृष्ण ने पर्यावरण की न केवल रक्षा की, बल्कि उसका महत्व और सम्मान करना भी सिखाया। ब्रज की पहचान यमुना, वृंदावन के अलावा श्रीगोवर्धन पर्वत भी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed