{"_id":"5e6a2c058ebc3ea7f62d51db","slug":"retired-army-s-house-shootout-mathura-news-agr433418181","type":"story","status":"publish","title_hn":"29वें दिन जिंदगी की जंग हार गई राजकुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29वें दिन जिंदगी की जंग हार गई राजकुमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील (मथुरा)। रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने 29वें दिन नयति हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। नौहझील के गांव मिटठौली में फौजी के घर में हुए गोलीकांड में मां-बेटी घायल हुई थीं, जबकि फौजी की मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
गांव मिट्ठौली में बीती 10 फरवरी की देररात रिटायर्ड फौजी चेतराम उर्फ झगडू (42) पुत्र जगराम के घर में हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई थी। रिटायर्ड फौजी को दो गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि पत्नी राजकुमारी उर्फ नेहा (40) और बेटी अलका (17) घायल हो गई थी। दोनों को इलाज के लिए नयति हॉस्पिटल में कराया था। मृतक फौजी के भाई ओमवीर ने भतीजी अलका और अंकित के खिलाफ थाना नौहझील में मुकदमा दर्ज कराया था।
कुछ दिन पहले ही सही होने पर अलका को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली। नौहझील पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया तो उसे नारी निकेतन भेजने के आदेश हो गए। फौजी की पत्नी नेहा उर्फ राजकुमारी ने बुधवार की देररात 11:15 बजे दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि राजकुमारी उर्फ नेहा की बुधवार को मौत हो गई है।
विज्ञापन
30 दिन बाद भी नहीं पकड़ा अंकित, पुलिस कह रही सुबूत नहीं
गोलीकांड को 30 दिन हो चुके हैं। मृतक फौजी की तहरीर पर भतीजी अलका और उसके मित्र अंकित के खिलाफ थाना नौहझील में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आजतक अंकित को नौहझील पुलिस पकड़ नहीं सकी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव का कहना है कि अंकित के खिलाफ कोई पर्याप्त सुबूत नहीं मिल सके हैं। अलका और उसके भाई यश से पूछताछ में अंकित को कोई जिक्र नहीं है, जबकि गोली पिता द्वारा चलाने बता रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।