{"_id":"58c2f1b14f1c1b1574dc4418","slug":"result-of-mathura-will-be-important-in-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की सियासत में अहम होंगे मथुरा के नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की सियासत में अहम होंगे मथुरा के नतीजे
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की सियासत में मथुरा के नतीजे कई मायनों में अहम होंगे। मथुरा और मांट विधानसभा के परिणाम पर तो दिल्ली से लेकर लखनऊ तक की निगाह रहेगी। मथुरा विधानसभा से भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा की किस्मत का फैसला होना है तो वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और चार बार के विधायक प्रदीप माथुर का भी कद तय होगा। मांट से सात बार के विधायक इस बार जीतेंगे या नहीं, यह जानने के लिए भी हर कोई उत्सुक रहेगा।
यूं तो प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों के परिणाम लोग जानना चाहेंगे लेकिन मथुरा से कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला हो रहा है, तो जिज्ञासा कुछ ज्यादा ही होगी। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा के रिजल्ट पर भाजपा ही नहीं बल्कि दूसरी पार्टियों के दिग्गजों की भी निगाह रहेगी। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बेचैनी दिखेगी। नेता कांग्रेस विधान मंडल दल और चार बार से विधायक प्रदीप माथुर के रिजल्ट पर भी लोग टकटकी लगाएंगे। उनकी गिनती कांग्रेस के दिग्गजों में होती है। पार्टी ने स्टार प्रचारक के रूप में उन्हें उतारा था।
वहीं मांट सीट भी यूपी की सियासत के लिहाज से अहम मानी जा रही है। पंडित श्यामसुंदर शर्मा सात बार मांट विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। इस बार नवीं बार इलेक्शन लड़ रहे हैं। उनकी सीट पर भी बड़ी-बड़ी शर्तें लग रही हैं। सट्टा बाजार में भी इस सीट को लेकर दावे हो रहे हैं। श्यामसुंदर शर्मा इस बार फिर जीतेंगे या मैदान से बाहर हो जाएंगे, ये जानने के लिए भी लोग मथुरा से जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं छाता विधानसभा से पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह के पुत्र अतुल सिसौदिया अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लक्ष्मीनारायण को मजबूत माना जा रहा है। ठाकुर तेजपाल सिंह के बेटे को लेकर भी दावे हो रहे हैं। क्योंकि दोनों ही सियासत के धुरंधर माने जाते हैं लिहाजा इस सीट के पल-पल के नतीजे भी सियासत में नया रंग भरेंगे।