फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Restaurant vandalized, looted in protest against not serving food

Mathura News: खाना न देने के विरोध में रेस्टोरेंट में तोड़फोड़, लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Restaurant vandalized, looted in protest against not serving food
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा स्थित एक रेस्टोरेंट के स्वामी को शराब में धुत लोगों को खाना न देना भारी पड़ गया। अराजक तत्व अगले दिन अपने साथियों के साथ आए और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। गल्ले से 14 हजार रुपये लूट का भी आरोप है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन


थाना पुलिस पर रेस्टोरेंट स्वामी ने तहरीर देने के बावजूद मुकदमा न दर्ज करने का आरोप लगाया है।

धर्मेंद्र कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी दामोदरपुरा ने बताया कि उनका बीएस गेस्ट हाउस के नाम से रेस्टोरेंट है। 11 सितंबर की शाम को रेस्टोरेंट के भीतर कई परिवार खाना खा रहे थे। तभी चार लोग, जो कि शराब के नशे में धुत थे। वह खाना खाने आए। स्टाफ ने उनको नशे में होने के चलते खाना देने से मना कर दिया। इसको लेकर वह हुज्जतबाजी करने लगे। इसी दौरान डायल 112 आ गई। पुलिस ने अराजक तत्वों को मौके से भगा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद रात 12:45 बजे फिर से वह लोग आए और स्टाफ को धमकाकर गए। अगले दिन यानी 12 सितंबर की दोपहर में वही नशेबाज अपने आठ साथियों सहित आए और रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी। गल्ले से 14 हजार रुपए भी लूट कर ले गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है। पुलिस को घटना वाले दिन की शाम को तहरीर दी गई। मगर, सदर बाजार थाना इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के अनुसार प्रकरण संज्ञान में आया है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed