{"_id":"6ab03b384d11fdba95052871","slug":"respect-for-women-is-the-hallmark-of-indian-culture-ramchandra-das-maharaj-mathura-news-c-412-1-mt21004-11952-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान : रामचंद्र दास महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान : रामचंद्र दास महाराज
विज्ञापन
चौमुहां। ब्रह्मजी की तपोस्थली चौमुहां में हाईवे स्थित होटल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नारी शक्ति वंदन एवं बहना सम्मान समारोह का शनिवार को समापन हुआ। तीनों दिन आयोजित कार्यक्रमों में करीब 30 हजार महिलाओं को अंगवस्त्र और मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य रामचंद्र दास महाराज ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार की ओर से विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 2014 के बाद देश में विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता मिली है। मथुरा में महिलाओं की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए योजनाएं चला रही हैं। विधायक पूरन प्रकाश सिंह ने कहा कि ब्रज में नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।
मुख्य आयोजक भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंडित शोभाराम शर्मा ने कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक वर्ग को समान सम्मान और अवसर मिले। इस अवसर पर ठाकुर कारे बाबा, एमएलसी प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, चेयरमैन सुषमा सिसोदिया, राजाराम सिंह, नरदेव वैनीवाल, अशोक धाकरे, मुरारीलाल शर्मा, राजवीर सिंह, बिहारीराम पहलवान, संत जयकृष्णदास महाराज सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।