{"_id":"680fd86a830eca08df0b80f0","slug":"resolution-taken-to-conduct-bharatnatyam-dance-workshop-mathura-news-c-369-1-mt11009-128796-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भरतनाट्यम नृत्य कार्यशाला कराने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भरतनाट्यम नृत्य कार्यशाला कराने का लिया संकल्प
विज्ञापन
वृंदावन। कथक प्रशिक्षण कार्यशाला की सफलता के बाद गीता शोध संस्थान के अधिकारियों ने अब सांसद हेमा मालिनी द्वारा भरतनाट्यम नृत्य कार्यशाला कराने का संकल्प लिया है। इस दौरान कथक सिखाने ब्रज में आईं विदुषी उमा डोगरा ने बालिकाओं को सांसद से मिलकर कार्यशाला आयोजन कराने का आश्वासन दिया है।
कान्हा अकादमी के समन्वय, वृंदावन बाल विकास मंच और हरे कृष्णा आर्किड के सहयोग से गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी के सभागार में तीन दिवसीय कथक नृत्य प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। मुख्य अतिथि तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश कुमार मौजूद रहे। विदुषी उमा डोगरा ने कहा कि कथक नृत्य ईश्वर की आराधना है।
उन्होंने वैदिक पथिक भागवत किंकर अनुराग शास्त्री को शुभकामनाएं दीं। नगर निगम के उपसभापति मुकेश सारस्वत ने विचार रखे। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर दिनेश खन्ना ने 65 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अनूप शर्मा, कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, आरसी गोयल, मेघ श्याम वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।