{"_id":"699a10bf451d67e1160e9aa4","slug":"residents-upset-by-filth-and-waterlogging-protest-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101709-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गंदगी-जलभराव के लोग परेशान, नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गंदगी-जलभराव के लोग परेशान, नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा दरवाजा क्षेत्र में लंबे समय से गंदगी और जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने सीएफसी चौराहा के पास नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा सफाई व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मार्ग पर राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।
नगर निगम प्रशासन की ओर से सफाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर दावे तो बहुत किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर दाबे खोखले साबित हो रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों का धैर्य आखिरकार शनिवार को जवाब दे गया। सीएफसी चौराहा के पास धोबी गली के लोगों के साथ दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि गंदगी और जलभराव के कारण क्षेत्रीय लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है।
रमजान का महीना चल रहा है, इसके बावजूद सफाई व्यवस्था की ओर किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं है। इस क्षेत्र में मंदिर एवं मस्जिद भी हैं। नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने करने के बावजूद हालात जस के तस हैं। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि गंदगी और जलभराव का मामला संज्ञान में आया है। टीम भेजी जा रही है। समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शबनम कुरैशी, भरत शर्मा, समीर, राजा दिवाकर, इरशाद, डब्बू, मुन्ना, आस मोहम्मद, मनीष चौहान, मनोज शर्मा आदि उपस्थित रहे।