{"_id":"69d1758de6f9ebfbe703d960","slug":"residents-to-approach-high-court-over-traffic-in-vrindavan-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102229-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन की यातायात अव्यवस्था को लेकर उच्च न्यायालय जाएंगे नगरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन की यातायात अव्यवस्था को लेकर उच्च न्यायालय जाएंगे नगरवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। ब्रज वृंदावन धरोहर संरक्षण विचार मंच के तत्वावधान में नगर में आम जनमानस को हो रही परेशानियों को लेकर एक बैठक किशोरवन में ठाकुर जुगलकिशोर महाराज की अध्यक्षता में की गईं। इसमें नगर की चरमराती यातायात व्यवस्था, सकरी गलियों में बेलगाम दौड़ते ई-रिक्शा की अनियंत्रित संख्या, विद्यापीठ चौराहे पर मानकों के विपरीत रेलिंग एवं जूताघर बनाने, वन-वे ट्रैफिक लागू करने, अतिक्रमण आदि जनसमस्याओं को लेकर विचार रखे। नगरवासियों ने निर्णय लिया कि यातायात अव्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे।
जयकिशोर गोस्वामी और भागवत कृष्ण नांगिया ने कहा कि वर्तमान में मंदिरों की नगरी वृंदावन के हालात भयावह हैं। दिनों-दिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रहा है। हरिनिकुंज चौराहे से विद्यापीठ तक मानकों के विपरीत रेलिंग्स लगाकर सड़क को बुरी तरीके से अतिक्रमित कर दिया गया है। आचार्य नरेश नारायण एवं सुधीर शुक्ला ने कहा कि प्रशासन नगर में अव्यवस्था का निदान करने में नाकाम है। इसके कारण आमजन घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
पवन ठाकुर और अमित कुमार शर्मा ने नगरवासियों से लामबंद होकर शहर की अव्यवस्था को लेकर एक सिविल सोसायटी गठित करने का सुझाव दिया। इस दौरान पुरुषोत्तम शर्मा, गोपाल शरण शर्मा, संयोजक महंत मधुमंगल शरण दास शुक्ला, योगेश योगीराज और दीपक पाराशर ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रहलाद कृष्ण शुक्ला, राजेश सेन, हेमसागर शुक्ला, जितेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार, श्याम सुंदर, गणेश कुमार शर्मा, आशुतोष शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।