फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Residents of Guru Nanak Nagar Demand Thorough Cleaning of Drain

Mathura News: गुरु नानक नगर के लोगों ने की नाले की तली झाड़ सफाई की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Residents of Guru Nanak Nagar Demand Thorough Cleaning of Drain
नगर आयुक्त जगप्रवेश से बातचीत करता एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल। 
मथुरा। गुरु नानक नगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त जग प्रवेश से मुलाकात की। इस दौरान केआर डिग्री कॉलेज पुलिया के नीचे से गुजर रहे मुख्य नाले की तली झाड़ सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यक्ष महेश चंद खंडेलवाल ने बताया कि पुलिया शहर के दो प्रमुख नालों का जंक्शन है, जहां बीएसए रोड से कैलाश नगर और केआर डिग्री कॉलेज मार्ग होकर आने वाला नाला भी गुरु नानक नगर कॉलोनी से बृज नगर एवं जंक्शन रोड होकर आने वाले नाले में मिलते हैं। जंक्शन रोड स्थित नाले को भैंस बहोरा नाले की शुरुआत तक स्लैब तोड़कर साफ कराया जाए। बताया कि बीते वर्ष भी कई बार नगर निगम को शिकायतें की गईं, लेकिन सफाई की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। नगर आयुक्त ने 15 दिन की समयसीमा देने की बात कही है। एसोसिएशन ने नगर निगम द्वारा गुरु नानक नगर कॉलोनी के परिक्रमा मार्ग पर नाले की ऊंचाई लगभग डेढ़ फीट बढ़ाने एवं सीसी सड़क निर्माण की प्रस्तावित योजना पर भी आपत्ति जताई है। इस दौरान अजय कुमार शर्मा, जयकेशव मिश्रा तथा हरपाल सिंह भाटिया आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed