{"_id":"6acc63a7463766124c0e35a5","slug":"mathura-news-two-arrested-after-police-encounter-in-rajan-death-case-sho-removed-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पांच दिन तक लापता रहा राजन, यमुना किनारे मिला शव; SSP की सख्ती के बाद दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पांच दिन तक लापता रहा राजन, यमुना किनारे मिला शव; SSP की सख्ती के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 12 Oct 2026 10:05 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:05 AM IST
सार
मथुरा के सिहोरा गांव निवासी राजन उर्फ राजेश की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार सुबह मुठभेड़ के बाद गांव के दो आरोपियों नवनीत और रवि को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मथुरा मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के गांव सिहोरा निवासी युवक की मौत के मामले में पुलिस ने गांव के ही दो आरोपियों को रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों की टांगों में गोली लगी हैं। 5 दिन से लापरवाही बरत रही पुलिस ने यह कार्रवाई एसएसपी की सख्ती के बाद की है।
इधर, शिथिलता बरतने पर थानेदार विदेश त्यागी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सिहोरा निवासी पूरन ने बताया था कि उनके भाई राजन उर्फ राजेश को पांच अक्तूबर की रात 10 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने साजिश के तहत बुलाया। इसके बाद राजन को लाठी-डंडों से पीटा और गाड़ी में डालकर ले गए। इसके बाद से राजन का पता नहीं चला। आरोप है परिजन ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन कर राजन की बरामदगी की मांग की।
इसी बीच शेरगढ़ थाने की पुलिस ने राजन का शव यमुना किनारे से बरामद कर अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को कपड़ों से उसकी पहचान हो सकी। इसके बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। रविवार सुबह पुलिस ने गांव के ही नवनीत और रवि को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वहीं भोला और विष्णु की तलाश जारी है। इधर, एसएसपी ने विदेश त्यागी को हटाने के बाद मीडिया सेल प्रभारी संजय पाल राघव को जमुनापार थाने का प्रभारी नियुक्त किया है। सीओ संदीप कुमार ने बताया है कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर चर्चा है कि मामले में एक उपनिरीक्षक पर भी गाज गिर सकती है।