फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Resentment over reduction in the number of disciples of Goswamis at Shri Banke Bihari Temple

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में गोस्वामियों के शिष्यों की संख्या घटाने से रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Resentment over reduction in the number of disciples of Goswamis at Shri Banke Bihari Temple
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर छज्जा गिरने से हुए हादसे के बाद मंदिर में गेट नंबर पांच से प्रवेश पाने वालों की संख्या को सीमित किया गया है। इसके तहत मंदिर प्रबंधन ने सेवायतों के शिष्यों को वहां से आने-जाने पर रोक लगा दी है। साथ ही सेवाधिकारी के साथ पूजा अर्चना के लिए 25 लोगों का प्रवेश की अनुमति दी है। इसका सेवायत विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि छज्जा गिरने से हुए हादसे के बाद मंदिर के गेट नंबर पांच से भीड़ के दवाब करने के उद्देश्य से संख्या को सीमित करने के मंदिर के मैनेजर को आदेश दिए हैं। बुधवार को जैसे ही इस आदेश की जानकारी सेवायतों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। कमेटी के नवनियुक्त सदस्य हिमांशु गोस्वामी का कहना है कि हाईपावर्ड कमेटी बार-बार सेवायतों को लेकर आदेश जारी कर देती है। वीआईपी के लिए कोई नियम नहीं है। वह इस मामले में अगली मीटिंग में उठाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed