फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Research paper published of GLA Universities B.Tech Mechanical Department teachers

GLA University के बीटेक मैकेनिकल विभाग शिक्षकों के शोध हुए प्रकाशित

Thu, 10 Aug 2017 05:26 AM IST
amarujala.com- submitted by: मुकेश झा
amarujala.com- submitted by: मुकेश झा Updated Thu, 10 Aug 2017 05:26 AM IST
विज्ञापन
Research paper published of GLA Universities B.Tech Mechanical Department teachers
अतुल पांडे, नितिन कुकरेजा और महताब आलम

जीएलए विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों के शोध पत्र आईआईटी चेन्नई तथा एनआईटी इलाहाबाद में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रकाशित हुए। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और कम्प्यूटेशनल इन्वेस्टिगेशन ऑफ रेले बनार्ड कन्वेक्शन इन विस्को प्लास्टिक फ्यूलड' पर आधारित शोध उच्च कोटि के पाए गए।

विज्ञापन


शोधकर्ता बीटेक मैकेनिकल विभाग के शिक्षक अतुल पांडे ने बताया कि उनका शोध पत्र 'मिश्रित पदार्थ की यांत्रिकी गुणधर्म की खोज’ पर आधारित है। ये शोध ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में उपयोगी होगा साथ ही इसके प्रयोग से वर्तमान में चलित वाहनों का वजन कम होगा जिससे वाहनों की ईंधन क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने ये भी बताया कि उनका ये रिसर्च कार्य जीएलए विश्वविद्यालय में उपलब्ध आधुनिक यंत्रो की सहायता से संभव हो पाया।
विज्ञापन


शिक्षक नितिन कुकरेजा और महताब आलम का शोध 'कम्प्यूटेशनल इन्वेस्टिगेशन ऑफ रेले बनार्ड कन्वेक्शन इन विस्को प्लास्टिक फ्यूलड' (अभिकलनात्मक जटिलता द्रव गतिका) पर आधारित था। उनका यह रिसर्च मुख्य रूप से द्रवों के प्रवाह और द्रवों में होने वाले आणविक स्थानांतरित गति से बहने वाली ऊष्मा की है। इस शोध को जीएलए यूनिवर्सिटी में बनी प्रयोगशाला में रखे उपकरणों और नए तकनीकी सॉफ्टवेयर की मदद से पूरा किया है। उन्होंने ये कहा कि वे अपने इन रिसर्च को छात्रों के माध्यम से शिखर तक ले कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष प्रो. पीयूष सिंघल ने शिक्षकों के शोध प्रकाशित होने पर हर्ष जताया और कहा कि विभाग में शिक्षक ही नहीं बल्कि छात्रों को भी शोध के लिए प्रेरित किया जाता है। विभाग में संचालित विभिन्न तकनीकी लैबों में रिसर्च कार्य किए जाते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इससे पहले भी कई छात्रों के शोध राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रकाशित हुए हैं और भविष्य में कई और शोध प्रकशित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed