फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   report was filed against SK Sharma

एसके शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, माथुर को नोटिस

Sun, 22 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sun, 22 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
report was filed against SK Sharma
elections - फोटो : DEMO PIC
मांट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी एसके शर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर को भी एक और नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन


शनिवार को भाजपा प्रत्याशी एसके शर्मा ने मांट विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अनुमति के बगैर ही 50 से ज्यादा बसों का उपयोग समर्थकों को लाने के लिए किया। इन
विज्ञापन


समर्थकों को लंच पैकेट भी बांटे गए। इसके अलावा नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी ने टैंक चौराहा पर जनसभा को भी संबोधित किया। इससे यहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका संज्ञान लेते हुए आचार संहिता उल्लंघन में आरओ मांट सदानंद गुप्ता ने थाना सदर में एसके शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक प्रदीप माथुर के पक्ष में एक तरफा लेख प्रकाशित होने पर भी उन्हें नोटिस जारी की गई है। प्रदीप माथुर के खिलाफ यह दूसरी नोटिस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed