फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   report is going to prepare again

फिर तैयार हो रही जवाहर बाग पर रिपोर्ट

Thu, 16 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 16 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
report is going to prepare again
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
न्यायिक जांच शुरू होने से पहले शासन ने एक बार फिर जवाहर बाग की रिपोर्ट मांगी है। इसमें वर्तमान में कानून व्यवस्था की स्थिति के साथ जवाहर बाग से जुडे़ प्रत्येक पहलू पर जानकारी तलब की गई है। रिपोर्ट डीएम और एसएसपी को संयुक्त रूप से देनी है।
विज्ञापन


तत्कालीन डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डा. राकेश सिंह ने जवाहर बाग प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी थी। दोनों अफसरों का स्थानांतरण होने के बाद शासन ने वर्तमान डीएम निखिलचंद्र शुक्ला और एसएसपी बबलू कुमार से नए सिरे से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


इसमें दोनों अफसरों से जवाहर बाग हिंसा के बाद कानून व्यवस्था के बारे में भी पूछा है। इसमें संपूर्ण घटनाक्रम के साथ जवाहर बाग में हथियारों की बरामदगी, जनहानि, दर्ज एफआईआर, घायलों का विवरण, गिरफ्तारियां, वांछित सहित संपूर्ण विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने कार्यालय, स्टाफ की मांगी जानकारी
 जवाहर बाग हिंसा की जांच के लिए शासन के स्तर से गठित आयोग जल्द मथुरा आ सकता है। डीएम मथुरा से कार्यालय, स्टेनो, सहयोगी स्टाफ आदि सुविधाओं की जानकारी मांगी गई है। प्रशासन अब कार्यालय की तलाश में जुट गया है। प्रशासन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पुराने भवन को न्यायिक आयोग का कार्यालय बनाने पर विचार कर रहा है।


अब तक की रिपोर्ट
-दर्ज मुकदमे        - 74
-वांछित लोग        - 2500
-कुल गिरफ्तारी    -267
- महिलाएं        -96
- बच्चे            -76
-घायल        -250
-पोस्टमार्टम मथुरा में    -21
-पोस्टमार्टम आगरा में-04
-हथियारों की बरामदगी
देसी कट्टे -47
विस्फोटक सामग्री से भरे थैले-7
बड़ी गाड़ियां-15
मोटर साइकिल-06
राइफल-06
कारतूस-78

जवाहर बाग की क्षति
आपरेशन जवाहर बाग से पहले तक कब्जाधारियों ने 3500 से ज्यादा पेड़-पौधों को नष्ट कर दिया था। दो जून को हुई आगजनी में करीब 600 पेड़-पौधे जल गए। उद्यान विभाग अब तक करीब एक करोड़ के आसपास की क्षति का आकलन करके चल रहा है।

हिंसा के बाद मथुरा आए ये..
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डीजीपी जावीद अहमद, प्रमुख सचिव गृह 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed