फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Report filed on 4 including caretaker receiver in case of breaking piggy bank

Mathura News: गुल्लक तोड़ने के मामले में कार्यवाहक रिसीवर सहित 4 पर रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Report filed on 4 including caretaker receiver in case of breaking piggy bank
बरसाना। लाडली जी मंदिर में गुल्लक तोड़ने के मामले में सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश पर कार्यवाहक रिसीवर सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। 20 मार्च की रात लाडली जी मंदिर में गुल्लक खोलने को लेकर मंदिर सेवायत भगवान दास गोस्वामी व सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी के मध्य विवाद हो गया था। बरसाना पुलिस भी पहुंच गई थी। वहीं रात में मंदिर में हुए बवाल को लेकर कस्बे निवासी रसिक मोहन गोस्वामी ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी, श्रीदामा गोस्वामी, ध्रुवेश गोस्वामी व पवन भट्ट निवासी बरसाना के खिलाफ गुल्लक तोड़ने व रुपये चोरी करने का प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर कोर्ट ने बरसाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। बरसाना पुलिस ने मंगलवार रात को सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी, श्रीदामा गोस्वामी, ध्रुवेश गोस्वामी व पवन भट्ट निवासी बरसाना के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सह रिसीवर रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि एडीजे तृतीय के आदेश पर उन्हें लाडली जी मंदिर का कार्यवाहक रिसीवर नियुक्त किया गया। मंदिर पर तैनात कर्मचारियों की सैलरी देने के लिए गुल्लक खोलने गया। गुल्लकों में से बरामद रुपयों में हिस्सा न मिलने पर वर्तमान मंदिर सेवायत व उनके समर्थकों ने बवाल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed