फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   report againt chairman and 12 others

चेयरमैन, ईओ समेत 12 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Sat, 22 Oct 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 22 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
report againt chairman and 12 others
पार्क में सीवर टैंक धंसने से डूब गए थे छह बच्चे - फोटो : अमर उजाला
शहर की पॉश कालोनी महाविद्या (फेज-दो) में सीवर टैंक धंसने से छह बच्चों के गिरने और एक की मौत के मामले में नगरपालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता और ईओ ब्रजेश कुमार समेत पालिका और एमवीडीए के 12 कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें किगुरुवार को महाविद्या कालोनी फेज-दो के पार्क में पटाखे चलाते समय सीवर टैंक धंसने से छह बच्चे टैंक में गिर गए थे। पांच बच्चों को तो स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया लेकिन जितेंद्र अस्थाना के आठ वर्षीय बेटे पार्थ को नहीं बचाया जा सका। टैंक में डूबकर उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बच्चे की मौत पर दिन भर बवाल रहा। कालोनी वालों ने जगह जगह जाम लगाकर प्रदर्शन किए। वहीं पार्थ के पिता ने थाना गोविंदनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में एमवीडीए उपाध्यक्ष, सचिव और पालिकाध्यक्ष को नामजद किए जाने का हवाला था
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन देर शाम दूसरी तहरीर पार्थ के ताऊ नवीन अस्थाना ने दी। थाना प्रभारी इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, ईओ ब्रजेश कुमार, जेई संजीव शरण निगम, ठेकेदार संजीव अग्रवाल, पालिका कर्मचारी और एमवीडीए कर्मचारियों के खिलाफ 304 ए की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed