{"_id":"580a6f0f4f1c1bf36e705348","slug":"report-againt-chairman-and-12-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन, ईओ समेत 12 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन, ईओ समेत 12 के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
पार्क में सीवर टैंक धंसने से डूब गए थे छह बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पॉश कालोनी महाविद्या (फेज-दो) में सीवर टैंक धंसने से छह बच्चों के गिरने और एक की मौत के मामले में नगरपालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता और ईओ ब्रजेश कुमार समेत पालिका और एमवीडीए के 12 कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बता दें किगुरुवार को महाविद्या कालोनी फेज-दो के पार्क में पटाखे चलाते समय सीवर टैंक धंसने से छह बच्चे टैंक में गिर गए थे। पांच बच्चों को तो स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया लेकिन जितेंद्र अस्थाना के आठ वर्षीय बेटे पार्थ को नहीं बचाया जा सका। टैंक में डूबकर उसकी मौत हो गई थी।
शुक्रवार को बच्चे की मौत पर दिन भर बवाल रहा। कालोनी वालों ने जगह जगह जाम लगाकर प्रदर्शन किए। वहीं पार्थ के पिता ने थाना गोविंदनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर में एमवीडीए उपाध्यक्ष, सचिव और पालिकाध्यक्ष को नामजद किए जाने का हवाला था
विज्ञापन
लेकिन देर शाम दूसरी तहरीर पार्थ के ताऊ नवीन अस्थाना ने दी। थाना प्रभारी इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, ईओ ब्रजेश कुमार, जेई संजीव शरण निगम, ठेकेदार संजीव अग्रवाल, पालिका कर्मचारी और एमवीडीए कर्मचारियों के खिलाफ 304 ए की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है।