{"_id":"5882597e4f1c1bbb76efdf65","slug":"report-against-srikant-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन में श्रीकांत शर्मा पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन में श्रीकांत शर्मा पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
श्रीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकलपुर जूनियर हाईस्कूल में बगैर अनुमति सभा करने पर भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा विधायक प्रदीप माथुर, श्याम सुंदर शर्मा और योगेश द्विवेदी को भी आचार संहिता उल्लंघन पर नोटिस जारी हुई है।
शुक्रवार को दोपहर के वक्त बांकलपुर में बगैर अनुमति सभा करने और इसके लिए सरकारी विद्यालय का उपयोग करने पर निर्वाचन नामांकन अधिकारी एसडीएम चांदनी सिंह ने भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा के खिलाफ थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इसके अलावा विधायक प्रदीप माथुर की ओर से समर्थकों को वाहन में पेट्रोल के लिए 100-100 रुपये की पर्ची बांटने के लिए नोटिस जारी की है। बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी द्वारा नामांकन के बाद लौटते वक्त बगैर अनुमति जुलूस निकालने पर नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
मांट से बसपा प्रत्याशी विधायक श्याम सुंदर शर्मा द्वारा जुलूस में बगैर अनुमति के वाहन पर माइक व झंडे़ लगाये जाने पर आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस जारी किया है।
इनके अलावा पिछले दिनों भाजपा द्वारा व्यापारी सम्मेलन तथा किसान सम्मेलन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सहायक निर्वाचन अधिकारी चांदनी सिंह ने नोटिस जारी कर दी है। इसमें किसान सम्मेलन के दौरान भोजन वितरण और व्यापारी सम्मेलन के दौरान गाड़ियों पर झंडे लगाए थे।