{"_id":"4463add09409f47b5abff79152d4185a","slug":"renovation-work-for-shyam-kund-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया सैनवा के श्याम कुंड का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया सैनवा के श्याम कुंड का जीर्णोद्धार
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक के गांव सैनवा में यमुना रक्षक दल के प्रयास और स्थानीय ग्रामीणों के श्रमदान से श्याम कुंड का जीर्णोद्धार किया गया। कुंड में अब स्वच्छ पानी भरा हुआ है। यमुना रक्षक दल और गांव के कन्हैया लाल शर्मा की देखरेख में दो माह पूर्व कुंड की सफाई का अभियान शुरू हुआ था।
कुंड से जलकुंभी और कीचड़ को हटाया गया। प्रतिदिन सैकड़ों लोगों ने कुंड के सफाई कार्य में भाग लिया और इसकी प्रतिदिन परिक्रमा लगाई। सुबह-शाम पूरे गांव के लोग कुंड की परिक्रमा लगाते हैं।
मंगलवार को यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने सैनवा पहुंच कर कहा कि ब्रज के कुंड-सरोवर बिना किसी सरकारी मदद के साफ-सुथरे और संरक्षित हो सकते हैं।
विज्ञापन
यह सैनवा गांव ने लोगों ने दिखा दिया है। ग्रामीणों ने आपस में चंदा और श्रमदान कर कुंड को चमका दिया। ब्रज के हर कुंड-सरोवर और लीलास्थली को साफ-सुथरा करने का अभियान शीघ्र ही शुरू होगा। हर कुंड-सरोवर के किनारे पौधरोपण किया जाएगा।