{"_id":"5b8c379e927c11dd0166ad6446148ae3","slug":"religious-function-in-vrindavan-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रभु के प्राकट्योत्सव पर हुआ समाज गायन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाप्रभु के प्राकट्योत्सव पर हुआ समाज गायन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीहित हरिवंश महाप्रभु का प्राकट्योत्सव बुधवार को नगर के विभिन्न
विज्ञापन
मंदिरों और आश्रमों में मनाया गया। राधावल्लभ मंदिर में सुबह समाज गायन और
बधाई गायन हुआ। वहीं शाम को राधावल्लभ और हित हिरवंश महाप्रभु के मंदिर में
फूल बंगला सजाया गया। राकेश मुखिया के सानिध्य में समाज गायन हुआ।
रसावतार हित हरिवंश महाप्रभु सांस्कृतिक संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में महाप्रभु के चित्रपट पर योगेंद्र वल्लभ गोस्वामी, यतींद्र वल्लभ गोस्वामी, विष्णु वल्लभ गोस्वामी, मनमोहन गोस्वामी ने माल्यार्पण किया। सभासद विजय किशोर मिश्र, विष्णु प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिताश्रम सत्संग भूमि में महाप्रभु की प्रतिमा का वैदिक मंत्रों के साथ दुग्धाभिषेक किया गया। इसके बाद ढांढी-ढांढिन नृत्य के साथ रवि पाठक के सान्निध्य में समाज गायन हुआ। इस अवसर पर महंत कमलदास महाराज, नागरीदास महाराज, हित प्रिया किंकरी, दामोदरदास महाराज, राधिका वल्लभदास, लाड़िलीशरणदास महाराज आदि उपस्थित थे।