फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   religious function in mathura

हिंडोला में विराजे राजाधिराज

Mon, 06 Jul 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 06 Jul 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
religious function in mathura
अधिक मास के अंतर्गत ठाकुरजी के मनोरथों के क्रम में रविवार को प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में फल और फूलों का हिंडोला सजाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालु प्रभु की एक झलक पाने के लिए लालायित रहे।
विज्ञापन


ब्रज में भक्ति की रसधार बह रही है। सभी मंदिरों में विभिन्न मनोरथ का आयोजन किया जा रहा है। मथुरा शहर में श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में प्रत्येक दिन अलग-अलग मनोरथ का आयोजन हो रहा है। रविवार को ठाकुरजी को हिंडोला पर विराजमान कराया गया।
विज्ञापन


शयन के दौरान राजाधिराज के दर्शनों के लिए भक्त समय से पहले ही मंदिर प्रांगण में पहुंच गए थे। जैसे ही मंदिर के पट खुले, ठाकुरजी की जयजयकार शुरू हो गई।

प्रत्येक व्यक्ति की कोशिश रही कि अपने आराध्य को मन भरकर निहार ले। एक बार झलक पाने के बाद किसी की भी निगाह हिंडोला में विराजे ठाकुरजी की छवि से हटने का नाम नहीं ले रही थी। इस दौरान मंदिर में आकर्षक सजावट ने मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed