फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Religious and political personalities will gather for 3 days in Shashthi Purti Mahotsav

Mathura News: षष्ठी पूर्ति महोत्सव में 3 दिन जुटेंगी धार्मिक और राजनीतिक हस्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Religious and political personalities will gather for 3 days in Shashthi Purti Mahotsav
- वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजन
विज्ञापन

- देश के गृह मंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

- साध्वी ऋतंभरा का रजत शिलाओं से होगा तुलादान, स्वर्ण मुकुट पहनाया जाएगा

संवाद न्यूज एजेंसी

वृंदावन। साध्वी ऋतंभरा के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वात्सल्य ग्राम में 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक षष्ठी पूर्ति महोत्सव मनाया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में देश के गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कईं राजनीतिक एवं धार्मिक हस्तियां शामिल होंगी।

मंगलवार को वात्सल्य ग्राम में महोत्सव की संयोजिका साध्वी सत्यप्रिया ने बताया कि तीनों दिन याज्ञिक विष्णु कांत शास्त्री के आचार्यत्व में शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में देश के अनेक अखाड़ों के महामंडलेश्वर, संत शामिल होंगे, जिनमें मुख्य रूप से जूना अखाड़े के स्वामी अवधेशानंद महाराज, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के गोविंद गिरी महाराज, चित्रकूट धाम के स्वामी रामभद्राचार्य महाराज, योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण महाराज शामिल हैं। महोत्सव की अध्यक्षता साध्वी ऋतंभरा के गुरु स्वामी परमानंद गिरि महाराज करेंगे। समारोह में हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, साध्वी निरंजन ज्योति, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, सांसद हेमा मालिनी भी उपस्थित रहेंगी। पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री शोभा घोष, साध्वी पूर्णिमा, ध्रुव शिवर्णा आदि की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति होंगी।
विज्ञापन

बालिका सैनिक विद्यालय का होगा लोकार्पण

महोत्सव में प्राकृतिक चिकित्सालय एवं समविद् गुरुकुलम बालिका सैनिक विद्यालय का लोकार्पण किया जाएगा। साध्वी ऋतंभरा का रजत शिलाओं द्वारा तुलादान होगा तथा उनको स्वर्ण मुकुट से विभूषित किया जाएगा। इस अवसर पर साध्वी सुहृया गिरि, स्वामी सत्यशील, स्वामी सत्यश्रधा, स्वामी सत्य श्रेय, साध्वी सत्यसाध्या, साध्वी सत्य कीर्ति आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. उमाशंकर राही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीएम के आने की अभी औपचारिक जानकारी नहीं

साध्वी सत्यप्रिया ने कहा कि षष्ठी पूर्ति महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के संबध में अभी तक किसी तरह का औपचारिक जानकारी नहीं मिली है, हालांकि उन्हें आमंत्रित किया गया था। शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री के आगमन के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले वात्सल्य ग्राम आकर जानकारी ली गई थीं। संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed