मथुरा। सोमवार को एकादशी के पावन पर्व पर मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। लॉकडाउन के कारण सभी कार्यक्रम मंदिर के अंदर ही हुए। एकादशी के अवसर पर सोमवार सुबह ठाकुर केशवदवे महाराज के श्री विग्रह का मंत्रोच्चारण के साथ यमुना के जल, केवड़ा के जल से अभिषेक किया गया।
इसके बाद ठाकुरजी को नवीन वस्त्र धारण कराए गए, ठाकुरजी के समक्ष शीतल पेय निवेदित किए। इसके बाद ठाकुरजी की आरती उतारी गई। मंदिर के सेवायत श्यामा चरण गोस्वामी, अमित गोस्वामी, मुन्नी लाल गोस्वामी, शंकर लाल गोस्वामी ने भगवान से प्रार्थना की गई देश में चल रही महामारी कोरोना से आम भक्तों को शीघ्र मुक्ति मिले।