फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   religion,Kumbh,vrindavan,energy minister

निर्माणाधीन घाट की सीढ़ियों तक पहुंचा यमुना जल, ऊर्जामंत्री ने किया पूजन

Fri, 05 Feb 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
religion,Kumbh,vrindavan,energy minister
वृंदावन के कुंभ मेला स्थल पर बने घाट पर यमुना पूजन करते उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। संवाद - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन कुंभ के लिए निर्माणाधीन ब्रह्मऋषि संत देवरहा बाबा घाट की सीढ़ियों तक शुक्रवार को यमुना जल पहुंच गया। इस मौके पर मेला क्षेत्र पहुंचे प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने यमुना पूजन किया। अधिकारियों से मेला की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद कुंभ मेला बैठक के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऊर्जामंत्री श्रीकांत यहां पहुंचे। उन्होंने 16 फरवरी से आरंभ होने वाले मेला बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों से रूबरू होते हुए जल्द व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। कहा कि वसंत पंचमी से यमुनातट पर वैष्णव संतों का आध्यात्मिक संगम होने जा रहा है। चालीस दिनों तक संत महंत मोक्षदायिनी कालिंदी के तट पर भक्तिसाधना करेंगे। संतों के प्रवास में कोई कमी न रह जाए। इस दौरान उन्होंने संतों के साथ नवनिर्मित देवरहा घाट पर बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य यमुना पूजन किया। अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने को निर्देशित कर गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, मेला अधिकारी नगेंद्र प्रताप, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत हरिशंकर दास नागा, मेयर मुकेश आर्य बंधु, नगर आयुक्त रविंद कुमार मांदड़, एसडीएम क्रांति शेखर सिंह, नगर उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, उदयन शर्मा, विनीत शर्मा, संजय शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, अंकित चतुर्वेदी, पवन हिंडोल, विक्रांत शर्मा, शिवकुमार रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed