फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Relief from heat, chances of rain today and tomorrow Dusty winds blew along with intense heat on Friday

Mathura News: गर्मी से मिलेगी राहत, आज और कल बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat, chances of rain today and tomorrow

Dusty winds blew along with intense heat on Friday
तेज धूप के मध्य दुपट्टे से मुंह ढककर जाती युवतियां।
मथुरा। प्रचंड गर्मी से लोगों को शुक्रवार को भी राहत नहीं मिली। दोपहर का तापमान लगातार चौथे दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालांकि शाम को धूल भरीं तेज हवाएं चलने से थोड़ी राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को तेज हवा के साथ बारिश के आसार जताए हैं। ऐसे में दिन में बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बीते सप्ताह से लगातार प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन में गर्मी और रात में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने इन दिनों शहरवासियों का हाल बेहाल कर रखा है। सुबह 8 बजे ही सूरज की किरणें तन झुलसाने लगती हैं। वहीं लू ने भी लोगों को व्याकुल कर दिया है। बीते मंगलवार से लगातार शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा रहा है।
विज्ञापन


गर्मी के कारण इंसान तो क्या जानवर भी बेचैन नजर आ रहे हैं। राहगीर और दोपहिया वाहन चालक दुपट्टे और साफी आदि से मुंह ढककर निकल रहे हैं। हालांकि दिन में चलने वाली लू और सूरज की किरणों के लिए चेहरे और शरीर को ढकने की कवायद नाकाफी है। शुक्रवार दोपहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान मौसम शुष्क होने के कारण अगले 24 घंटों में विशेष परिवर्तन की संभावना है। शनिवार और रविवार को तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं दिनभर धूल भरी हवाएं चलेंगे और बादल छाए रहेंगे। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि अगले सप्ताह से लगातार बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed