{"_id":"5768207e4f1c1bd317b47fe7","slug":"relatives-of-veeresh-are-under-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेश को रिश्तेदारों के घर ढूंढ रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेश को रिश्तेदारों के घर ढूंढ रही है पुलिस
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
jawahar bagh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरेश यादव की तलाश में पुलिस ने सोमवार को कई जगह दबिश दी। सभी रिश्तेदारों के घर तलाशा गया लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उसके कुछ संबंधियों को हिरासत में भी ले लिया है।
रामवृक्ष के खास रहे चंदन बोस और फिर राकेश गुप्ता को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब वीरेश यादव की तलाश चल रही है। वीरेश मूलत: बदायूं जनपद का रहने वाला है। वह रामवृक्ष के साथ ही राकेश गुप्ता का भी करीबी रहा है। पुलिस की पांच टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि कुछ ठिकानों पर उसके छुपे होने की सूचना मिली थी, लेकिन वहां वह हाथ नहीं लगा है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि वीरेश की गिरफ्तारी से कई अहम राज खुल सकते हैं। वहीं एसटीएफ ने भी अपना जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन
अपने 20 साथियों के साथ गेट पर रहता था वीरेश
वीरेश यादव जवाहर बाग की सुरक्षा कमेटी में मुख्य ओहदेदार था। वह अपने बीस साथियों के साथ हमेशा जवाहर बाग के मुख्य गेट पर तैनात रहता था। जब भी पुलिस अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी जवाहर बाग में जाने की कोशिश करते थे वह अपने साथियों के साथ बाहर आ जाता था। सभी के हाथ में भाले और डंडे होते थे। वह कई दफा अफसरों से भिड़ भी चुका था।