{"_id":"66aad235e505e1802f09450a","slug":"registration-date-of-hanumat-vihar-colony-extended-by-seven-days-mathura-news-c-369-1-mt11005-116532-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 10 राजकीय विद्यालयों से भरे जाएंगे व्यक्तिगत छात्रों के परीक्षा फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 10 राजकीय विद्यालयों से भरे जाएंगे व्यक्तिगत छात्रों के परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन
मथुरा। वर्तमान सत्र की यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए व्यक्तिगत छात्रों के परीक्षा फॉर्म केवल 10 राजकीय विद्यालयों से भरे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से इन विद्यालयों की सूची और परीक्षा शुल्क जानकारी जारी कर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के फॉर्म केवल 10 राजकीय विद्यालयों से भरे जाएंगे। इनमें राजकीय भारतीय इंटर कॉलेज अडींग, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज फरह, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बलदेव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भद्रवन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कामर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचेरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुसैनी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सिहाना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सोनई शामिल हैं। निजी और एडिट विद्यालयों से केवल संस्थागत छात्रों के फॉर्म भरे जाएंगे। अगर कोई विद्यालय निर्धारित फीस से अधिक लेता है, तो शिकायत मिलने पर विद्यालय के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सभी विद्यालयों के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।