{"_id":"5d82467b8ebc3e93df423222","slug":"register-fir-mathura-news-agr4063365118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठा. बांकेबिहारी मंदिर के दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में मंदिर प्रबंधन एवं गोलक कमिश्नर की देखरेख में दानराशि की गिनती क
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठा.बांकेबिहारी मंदिर की दानराशि चोरी के मामले में गोलक कमिश्नर ने मंदिर के ही दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। मंदिर प्रबंधन ने प्रशासक को घटना की रिपोर्ट भेजी है।
मंगलवार शाम को न्यायालय के आदेश पर गोलक खुलने पर दानराशि की गिनती के दौरान मंदिर के कर्मचारी पानीघाट निवासी अमित पाराशर एवं हरिप्रसाद रावत को मंदिर प्रबंधन ने दानराशि की रुपये छिपाकर रखते पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 27500 रुपये बरामद किए थे। इस मामले में मंदिर के गोलक कमिश्नर राधाचरन उपाध्याय ने चोरी के आरोप में दोनों खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को प्रमाण के लिए मंदिर के दानराशि गिनती के दौरान की सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने फुटेज की जांचा और दोनों आरोपी कर्मचारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है। मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार ने घटना की रिपोर्ट मंदिर प्रशासक मथुरा मुंसिफ को भेजी है।
विज्ञापन
ठा. बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष कुमार शर्मा दा कहना है कि घटना की रिपोर्ट मंदिर प्रशासक को भेजी है। दोनों कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। अग्रिम कार्रवाई मंदिर प्रशासक के आदेश होने पर की जाएगी।