फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   regiona scout guide rally in mathura

रोवर्स-रेंजर्स ने किया कौशल का प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
regiona scout guide rally  in mathura
बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स समागम में सोमवार को आगरा और अलीगढ़ मंडल के महाविद्यालयों के छात्रों ने रोवर और छात्राओं ने रेंजर की भूमिका में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। रोवर्स-रेंजर्स समागम में कलर पार्टी, गांठ बंधन, निबंध, नाट्य प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


सुबह सर्वधर्म सभा का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं को आध्यात्म के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन पावल और लेडी बेडेन पावल की स्मृति में चिंतन दिवस भी मनाया गया।
विज्ञापन

 
बीएसए कालेज के श्यामाचरण अग्रवाल स्मृति भवन में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई और पर्यावरण पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। पुल-निर्माण, पोस्टर प्रतियोगिता हुई। लोकगीत, लोकनृत्य ने लोगों को मोह लिया। रोवर्स-रेंजर्स समागम रैली को देखने के लिए वेटरनेरी विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की टीम भी यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


समागम में पहुंची टीमों में आरबीएस कालेज, आगरा कालेज, सेंट जोंस कालेज आगरा, केआर कालेज, बीडीएम कालेज शिकोहाबाद के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बीएसए कालेज के प्राचार्य डा. अशोक कुमार अग्रवाल, उप-प्राचार्य डा. सुमन कुमार अग्रवाल, डा. सतनाम सिंह, डा. प्रवीन कुमार अग्रवाल, डा. रवि प्रकाश, डा. केके कनोडिया, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (स्काउटिंग) प्रदीप कुमार गुप्ता ने व्यवस्था संभाली। निर्णायक के रूप में मैनपुरी से डा. सुमन सिंह चौहान और फीरोजाबाद के आनंद बाबू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed