{"_id":"b9fefefa17f36e617374e9118344d2d0","slug":"regiona-scout-guide-rally-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट्स ने दिखाए साहसिक करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट्स ने दिखाए साहसिक करतब
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट-गाइड रैली के दूसरे दिन गुरुवार को प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें स्काउट्स के साहसिक करतब ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। शुक्रवार को मंडलीय रैली का समापन होगा।
मंडलीय स्काउट्स-गाइड रैली के दूसरे दिन वरिष्ठ प्रवक्ता डायट रामस्वरूप सिंह राजपूत, एडीआईओएस राघवेंद्र सिंह और एसपी शर्मा ने मार्चपास्ट की सलामी ली। स्काउट्स और गाइड ने के टेंट पिचिंग, बिना बर्तन के खाना बनाना, पुल निर्माण, जंगल में निवास की विधि, कैंप फायर, मीनार निर्माण के साथ साहसिक करतबों को अंजाम दिया।
डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने रैली संयोजक डॉ. अजयकृष्ण सारस्वत को रैली की सफलता के लिए बधाई दी। संचालन सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर प्रदीप गुप्ता ने किया। इस दौरान नरोत्तम रावत, रमेशचंद्र शर्मा, निखिल अग्रवाल, अनीता गौतम, चंद्रभान यादव, कैलाश कौशिक, वीरेंद्र सिंह, देशराज सिंह, मनोज शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
किसान इंटर कालेज के टेंट ने किया आकर्षित
किसान इंटर कालेज सौंख खेड़ा की गाइड छात्राआें द्वारा तैयार किए गए टेंट ने आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर काफी आकर्षित किया। टेंट को अंदर से प्राकृतिक वस्तुओं से सजाया गया था। बाहर स्लोगन सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक कर रहे थे।
मंकी ब्रिज पर चले मैनपुरी के छात्र
मैनपुरी के श्रीमहावीर इंटर कालेज के स्काउट छात्रों ने मंकी ब्रिज पर चलकर लोगों को रोमांचित कर दिया। कालेज से मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 19 छात्रों का दल आया है।