{"_id":"c300c359ad55b311892133cf9e6650c1","slug":"regiona-scout-guide-rally-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च पास्ट में दिखा अनुशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च पास्ट में दिखा अनुशासन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का बुधवार को शुभारंभ हो गया। रैली में आगरा, मैनपुरी के साथ मंडल के अन्य जिलों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान विभिन्न जिलों की टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मंडलीय स्काउट-गाइड रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी मनीष वर्मा, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह और सूर्यपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद मंडल की स्काउट-गाइड की टीमों से अतिथियों ने सलामी ली। रैली संयोजक प्रधानाचार्य डॉ. अजयकृष्ण सारस्वत, प्राशिसं के संरक्षक अशोक लवानियां और जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रावत ने सीडीओ मनीष वर्मा समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
इसके बाद विभिन्न कालेजों की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शहीद भगत सिंह ओपन क्रू और जागृति स्वतंत्र टीम की मयूर नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। मंडलीय रैली में मथुरा के साथ मैनपुरी, आगरा, फीरोजाबाद की कुल तीस टीम प्रतिभाग कर रही हैं। बुधवार को स्काउट्स की टीमों ने कैंप फायर प्रतियोगिता में भाग लिया। रैली और मंच संचालन सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर प्रदीप गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
रैली संयोजक डॉ. अजयकृष्ण सारस्वत ने बताया कि स्काउट के छात्रों के निवास की व्यवस्था किशोरी रमण इंटर कालेज और गाइड के निवास की व्यवस्था इस्लामिया इंटर कालेज में की गई है। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र शर्मा, नरोत्तम रावत, रमेशचंद्र शर्मा, तुफैल अहमद, डॉ. वीके सारस्वत, डॉ. भगत सिंह, अनीता गौतम, दीपा चौधरी, निखिल अग्रवाल, निरंजन सोलंकी, गौरव यादव, अतुल सारस्वत, ठाकुर लक्ष्मीनारायन, मनोज शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।