{"_id":"58a9a31d4f1c1bab19d865bd","slug":"reformation-of-mathura-cant-station-for-gm-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम के लिए सज रहा छावनी स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम के लिए सज रहा छावनी स्टेशन
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
cant station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के आने से पूर्व उनकी धमक दिखाई दे रही है। स्टेशन के प्लेटफार्म पर निर्माण और सजावट कार्य चल रहे हैं। वहीं रेलवे कालोनी में भी छोटे-मोटे निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। ताकि जीएम की नाराजगी से बचा जा सके।
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र 22 फरवरी को मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आ रहे हैं। उनके आने से पूर्व ही स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय अधिकारियों की ओर से यहां खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
छावनी के प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों को धूप और बरसात से बचाने के लिए टीन शेड लगाने का काम चल रहा है। प्लेटफार्म पर लगी बेंचों पर पेंट कर दिया गया है। दीवारों पर पुताई का काम चल रहा है। टॉयलेट्स आदि को चमका दिया गया है।
विज्ञापन
ईंटों से बने फर्श पर सीमेंट का घोल कर चिकना कर दिया गया है। इसी तरह रेलवे कालोनी में बने आवासों की दीवारें तोड़कर उन्हें फिर से ऊंचा बनाया गया है। नई बनी दीवारों पर पुताई का काम लगभग पूरा हो चुका है। आवासों में लगे लकड़ी के दरवाजों को हटाकर लोहे के गेट लगाए गए हैं। स्थानीय अधिकारी महाप्रबंधक के आने से पूर्व सभी खामियों को दूर करने के प्रयास में लगे हैं।