{"_id":"64f4c432501d77f99d0180d7","slug":"recognition-of-school-by-fake-signature-of-bsa-case-filed-mathura-news-c-29-1-mtr1019-129202-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बीएसए के फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय को मान्यता, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बीएसए के फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय को मान्यता, मुकदमा
Sun, 03 Sep 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के भरतपुर रोड स्थित जेसीबी पब्लिक स्कूल के बहुचर्चित प्रकरण में मुकदमा दर्ज हो गया है। मामला बीएसए के फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय की मान्यता का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बीएसए सुनील दत्त की ओर से दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार 31 मार्च 2023 को तत्कालीन बीएसए के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षरों के जरिये किसी अज्ञात द्वारा जेसीबी पब्लिक स्कूल, भरतपुर रोड को कक्षा 6 से 8 तक की मान्यता जारी कर दी गई। इस संबंध में जांच पड़ताल के बाद मुकदमे की संस्तुति डीएम स्तर से हुई। बता दें कि जेसीबी पब्लिक स्कूल सीबीएसई बोर्ड द्वारा वर्तमान में कक्षा 12 तक संचालित है। 2012 में खुले इस विद्यालय को पहले 10वीं तक की मान्यता थी।
2014-15 में कक्षा 12 तक की मान्यता प्राप्त हुई। इसके बाद बीते साल शासन ने आदेश जारी किया कि सभी सीबीएसई विद्यालयों को बेसिक शिक्षा विभाग से भी मान्यता लेनी होगी। इसी क्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से कक्षा एक से पांच तक और कक्षा छह से आठ तक की मान्यता के लिए दो आवेदन बेसिक शिक्षा विभाग में नवंबर 2022 में किए। कक्षा एक से पांच तक की मान्यता तो निरीक्षण सहित अन्य वैधानिक कार्यवाही के बाद जारी हो गई।
विज्ञापन
मगर, छह से आठ तक की मान्यता बिना तत्कालीन बीएसए के संज्ञान के उनके फर्जी डिजिटल हस्ताक्षरों के जरिये विद्यालय के नाम से जारी कर दी गई। जब यह प्रकरण विभाग के सामने आया तो खलबली मच गई। डीएम स्तर से जांच बैठाई गई। इसके बाद मामले में मुकदमे की संस्तुति की गई। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
स्कूल प्रबंधन को कभी मान्यता संबंधी यह प्रमाणपत्र नहीं मिला। शिक्षा विभाग के स्तर से यह कारनामा हुआ। मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस जांच में आरोपी सामने आ जाएगा।
- एसके भदौरिया, स्कूल प्रबंधक