फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Recognition of Holi with stick in Gokul

गोकुल में छड़ी मार होली की मान्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Recognition of Holi with stick in Gokul
मथुरा (महावन)। ब्रज मंडल में जगह-जगह लठामार होली की मान्यता है, लेकिन गोकुल में छड़ी मार होली का आयोजन होता है। इसके पीछे भगवान कृष्ण का गोकुल में बीता बचपन है। मान्यता है बाल कृष्ण भगवान के साथ गोपियां छड़ी हाथ में लेकर होली खेलती हैं, क्योंकि भगवान बालस्वरूप थे। इस भावमयी परंपरा के अनुरूप कहीं उनको चोट न लग जाए, इसलिए गोकुल में छड़ीमार होली खेली जाती है।
विज्ञापन

गोकुल स्थित नंदकिला नंदभवन सेवायत मथुरादास पुजारी नंदबाबा ने बताया कि छड़ी मार होली का उत्सव सदियों से चला आ रहा है, जो आज एक परंपरा बन चुका है। गोकुल की छड़ी मार होली खुद में एक अनोखी विरासत समेटे हुए हैं। प्राचीन परंपराओं का निर्वहन करते हुए आज भी इस छड़ी मार होली का आयोजन होता है, जिसमें गोकुल की छड़ी मार होली की शुरुआत यमुना किनारे स्थित नंदकिले के नंदभवन में ठाकुरजी के समक्ष राजभोग का भोग लगाकर होती है।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के बाल स्वरूप पूरे गोकुल गांव में भ्रमण करते हुए यमुना किनारे स्थित मुरली घाट तक आते हैं और रंग गुलाल व फूलों द्वारा यहां होली खेलते हैं। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों पर फूलों की वर्षा होती है एवं उनकी पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेशचंद मुखिया ने बताया कि होली खेलने वाली गोपियों को 10 दिन पहले से ही हुरियारिन अपनी छड़ियों को तेल पिलाती हैं तो हुरियारिनों को दूध, दही, मक्खन, लस्सी, काजू बादाम खिलाकर होली खेलने के लिए तैयार किया जाता है। छैलबिहारी ने बताया कि पिछले वर्षों 50 गोपियों को होली के लिए तैयार किया जाता था, जबकि इस बार 100 गोपियां बालरूप भगवान कृष्ण बलराम से छड़ी मार होली खेलेंगी।

15 मार्च को होगा छड़ीमार होली
गोकुल की छड़ी मार होली का त्योहार ब्रज में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह इस साल भी यह उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव की तैयारियां गोकुल में प्रारंभ हो गईं हैं। 15 मार्च को छड़ी मार होली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed