{"_id":"5f26b3f18ebc3e63e60730c1","slug":"rcc-road-mathura-news-agr4531383148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियल फोड़े एक साल हो गया पर सड़क नहीं बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारियल फोड़े एक साल हो गया पर सड़क नहीं बनी
विज्ञापन
नरसी बिहार के निकट मनीष पूरा कॉलोनी के रास्ते पर गड्ढों में भरा हुआ गंदा पानी।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। नरसी विहार के निकट मनीषपुरा कॉलोनी में आरसीसी सड़क बनाए जाने के लिए महापौर मुकेश आर्यबंधु ने एक साल पहले नारियल फोड़ा था, लेकिन सड़क अभी तक नहीं बनी। यहां के निवासी नारकीय हालात में जी रहे हैं। न तो आरसीसी सड़क ही बनी और न खड़ंजा लगा। कॉलोनी के लोग मोटर लगाकर सड़क पर भरा पानी निकाल कर काम चलाते हैं।
लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर मेयर से मिलने जाते हैं, लेकिन मुलाकात नहीं होती। इस समस्या की जानकारी पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन इलाके में पहुंच गए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मेयर भाजपा की नीतियों पर चल रहे हैं, काम कुछ नहीं सिर्फ उद्घाटन ही करना जानते हैं। यहां की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। सपा अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का समाधान आठ दिन में नहीं हुआ तो घेराव किया जाएगा।
कॉलोनी निवासी अनवर जान, मोहम्मद अकबर, सलीम, अब्दुल, कन्नू ठेकेदार, अकबर शाह, हंसों, नैना, पिल्लू, इशारे लाला, शकील, नूरी, इसाक, ओमवीर, निजाम, हसन अली, शेर सलीम साहब आदि थे। उधर, महापौर मुकेश आर्यबंधु ने कहा कि समस्या की जानकारी है, जल्द ही समाधान कराया जाएगा।