फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rawan ki sawari nikali

धूमधाम से निकली रावण की सवारी

Fri, 27 Sep 2019 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
rawan ki sawari nikali
मथुरा। कोसीकलां में निकली झांकी में रावण शिवजी की पूजा करते हुए। - फोटो : KOSI
धूमधाम से निकली रावण की सवारी
विज्ञापन

कोसीकलां (मथुरा)। नगर में गुरुवार को रावण की सवारी धूमधाम से निकाली गई। सवारी के आगे-आगे रावण के सेवक रावण राज्य शुरू होने का ऐलान करते हुए चल रहे थे। मेले के दौरान शुक्रवार को गणेश जी की सवारी का नगर भ्रमण तथा रामलीला मैदान में नारद मोह लीला का मंचन किया जाएगा।
शाम 6 बजे तालाब वाली धर्मशाला से रावण की सवारी आधा दर्जन झांकियों सहित निकाली गई। सवारी तालाब वाली धर्मशाला से शुरु होकर सर्राफा बाजार, बल्देवगंज, हरदेवगंज, मेन बाजार, सब्जी मंडी, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड, ए.एन. फ्लैक्स गैलरी के सामने होती हुई, बस स्टैंड, अग्रसेन मार्ग, भगवती रोड होती हुई धर्मशाला पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

सवारी में रावण दरबार, दशमुखी रावण, काली पूजा करता रावण आदि की झांकियां शामिल थीं। सवारी देखने के लिए महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग उमड़ पड़े। भय माता चक्की चलाती हुई, महाराजा विभीषण, रावण-मंदोदरी दरबार की झांकी सभी को मोह रही थी। सवारी में बैंड-बाजों की मधुर धुनें सभी का मन मोह रही थी। इस दौरान राहुल जैन, प्रमोद बठैनिया, स्पर्श गोयल, हरेन्द्र सिंह, देवेश गौड, वेदप्रकाश गोयल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed