{"_id":"57fa8bed4f1c1b695228e403","slug":"ravan-statue-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 फुट का रावण, सवा लाख की आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 फुट का रावण, सवा लाख की आतिशबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रावण का पुतला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारह अक्तूबर को दशहरे पर मथुरा में 60 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा। पुतले के जलते ही होने वाली आतिशबाजी हर किसी को प्रभावित करेगी। इस बार सवा लाख रुपये की आतिशबाजी की जाएगी। अहिरावण का पुतला भी 55 फीट का बनाया गया है। दशहरा मेले के लिए महाविद्या रामलीला ग्राउंड पूरी तरह से तैयार हो गया है।
विजयादशमी (दशहरा पर्व) पर मंगलवार को चित्रकूट मसानी पर रामलीला में शाम पांच बजे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और रावण की सेना महाविद्या स्थित रामलीला ग्राउंड की तरफ कूच करेंगी। यहां पहुंचने पर दोनों सेना में युद्ध का मंचन होगा।
करीब एक घंटे बाद प्रभु श्रीराम रावण (दशानन) के पुतले की तरफ तीर दागेंगे, जो कि धूं-धूंकर जल उठेगा। इसके साथ ही अहिरावण का पुतला दहन होते ही आतिशबाजी का नजारा लोगों को देखने के लिए मिलेगा। रामलीला सभा ने दशहरा मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री बनवारी लाल गर्ग ने बताया कि अबकी बार रामलीला ग्राउंड में अलग ही छठा दिखेगी।
विज्ञापन
पांच बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
दशहरा मेले के लिए रामलीला ग्राउंड में प्रवेश का समय पांच बजे तक रखा गया है। मीडिया प्रभारी विपुल पारीक ने बताया कि पांच बजे के बाद अंदर प्रवेश नहीं हो सकेगा। इसके बाद यहां लीलाएं प्रारंभ हो जाएगी।
रामलीला ग्राउंड पर यह रहेगी सुरक्षा
सात एसओ, 21 सब इंस्पेक्टर, तीन महिला सब इंस्पेक्टर, 32 एचसीपी, 102 आरक्षी, 20 महिला आरक्षी, एक प्लाटून पीएसी, एक फायर टेंडर, टीयर गैस स्कवायड, 30 रिक्रूट आरक्षी, 50 होमगार्ड रामलीला ग्राउंड पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात रहेंगे।